रामगढ़: रामगढ में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, 10 मिनट में स्प्लेंडर लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
Ramgarh, Alwar | Jun 4, 2026 रामगढ़ कस्बे के स्टेट बैंक के सामने स्थित वाल्मीकि मोहल्ले में घर के बाहर खड़ी एक बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर महज 10 मिनट के भीतर बाइक लेकर फरार हो गए। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना बुधवार दोपहर बाद की बताई है। गुरुवार को दोपहर बारह बजे सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।