रोटरी क्लब मुरैना ने 80 जरूरतमंद बच्चों का किया निःशुल्क दंत परीक्षण, उपचार और दंत स्वच्छता सामग्री देने का किया संकल्प
मुरैना। रोटरी क्लब मुरैना द्वारा रोटरी हैप्पी स्कूल क्रमांक-2, गणेशपुरा में निःशुल्क दंत परीक्षण एवं मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. संजय शर्मा और डॉ. देव गर्ग ने करीब 80 विद्यार्थियों के दांतों की जांच की।
जांच के दौरान कई बच्चों में दांतों से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। डॉ. संजय शर्मा ने घोषणा की कि जिन बच्चों को आगे उपचार की जरूरत होगी, उनका 'परमार्थ न्यास' के माध्यम से निःशुल्क इलाज कराया जाएगा।
रोटरी क्लब ने सभी विद्यार्थियों को टूथब्रश, टूथपेस्ट और अन्य दंत स्वच्छता सामग्री भी वितरित की तथा दांतों की सही देखभाल के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष तरुण शर्मा सहित रोटरी क्लब के कई सदस्य और विद्यालय परिवार मौजूद रहे।
#morena #मुरैना #रोटरी
Morena Nagar, Morena | Jul 13, 2026