कोंडागांव: काल बना नाले का गहरा गड्ढा, दो मासूम चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, ग्राम कोटपाड में मातम का माहौल
फरसगांव क्षेत्र के ग्राम कोटपाड में नाले में नहाने गए दो चचेरे मासूम भाइयों की डूबने से मौत हो गई।मृतकों की पहचान 6 वर्षीय साजन पोयाम और 7 वर्षीय ऋषभ पोयाम के रूप में हुई है।देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की।नाले किनारे कपड़े मिलने के बाद खोजबीन में दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए।गुरुवार को बड़ेडोगर थाना पुलिस दोनों शवो का पोस्टमार्टम करवाया