बहोरीबंद: पटोरी: सायलो बैग में गेहूं खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह
बहोरीबंद तहसील के पटोरी स्थित सायलो बैग केंद्र में आज से गेहूं खरीदी का कार्य विधिवत रूप से शुरू हो गया। इस अवसर पर सायलो बैग के प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह ने ट्रैक्टर की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया और उपस्थित किसानों को मिठाई खिलाकर इस कार्य की शुरुआत की। खरीदी शुरू होते ही किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला।