जगदलपुर: बस्तर में बिक रही दुनिया की सबसे महंगी सब्जी बोड़ा, प्रकृति का उपहार, कीमत तीन हजार रुपये किलो
बस्तर की पहचान केवल उसकी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और घने जंगलों से ही नहीं है, बल्कि यहां मिलने वाले दुर्लभ वन उत्पाद भी लोगों को आकर्षित करते हैं। इन्हीं में से एक है ‘बोड़ा’, जो बारिश की शुरुआती फुहारों के साथ जंगलों में प्राकृतिक रूप से उगता है। इस वर्ष भी बोड़ा की आमद शुरू हो चुकी है और इसकी कीमत करीब 3000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।