हज़ारीबाग: माओवादियों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय तलसवार में पोस्टर चिपकाए, पुलिस ने पोस्टर हटाए
हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के तलसवार पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय तलसवार में कार्यालय के बाहर दीवाल में माओवादियों ने लाल स्याही से लिखी पर्चा चिपकाए। मवादियों द्वारा पर्चा चिपका कर ग्रामीण इलाकों में दहशतकायम करने की कोशिश की है। स्कूल में यह पर्चा चिपका कर नक्सलियों ने ग्रामीणों को सीधे चेतावनी दी है।