हुसैनगंज: हुसैनगंज थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का किया गया आयोजन, 4 मामलों का हुआ निष्पादन
हुसैनगंज थाना परिसर में शनिवार की संध्या 4 बजे अंचलाधिकारी दिव्य प्रकाश व थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में भूमि विवाद से सबंधित जनता दरबार में फरियादियों की फरियाद सुनी गई। इस सबंध में सीओ ने बताया कि कुल 8 मामले आये हुए थे।जिसमें 4 मामले का निष्पादन किया गया। 4 मामलें पर नोटिस जारी की गई।