खरगोन जिले की बिंजलवाड़ा सिंचाई परियोजना में अनियमितता और लगातार हो रही देरी के खिलाफ भारतीय किसान संघ का धरना सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनरत किसानों ने क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक झूमा सोलंकी की निष्क्रियता पर तीखी नाराजगी जताई।