अरवल: मेहंदिया बाजार में बेहोशी की हालत में मिला एक युवक, पुलिस को दी सूचना
Arwal, Arwal | May 1, 2026 मेहंदिया थाना क्षेत्र के मेहंदिया बाजार के समीप एनएच-139 के किनारे एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी।