लाडनूं: तंवरा गांव में कटाणी रास्ते पर ब्लास्टिंग कर तोड़ने के मामले में ग्रामीणो ने किया विरोध
Ladnu, Nagaur | Sep 13, 2024 लाडनूं के तंवरा गांव में कटाणी रास्ते पर ब्लास्टिंग कर कटाणी रास्ते को तोड़ने के मामले को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और उपखंड अधिकारी को इसकी शिकायत की। बताया जा रहा है कि तंवरा से सुजानगढ़,गनेडी जाने वाले कटाणी रास्ते पर अवैध रूप से ब्लास्टिंग कर माइंस की जा रही है।