लाडनूं: लाडनूं शहर में मुस्लिम समुदाय द्वारा बारावफात पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया,इस दौरान शहर के मुख्य मार्गो से निकाला जुलूस
Ladnu, Nagaur | Sep 16, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं में मुस्लिम समुदाय द्वारा बारावफात का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे। और लाडनूं शहर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला गया। वहीं जगह जगह स्थानीय लोगों ने बारावफात पर्व के जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस के जगह जगह जवान तैनात रहे।