लाडनूं: तंवरा व लाडसर गांव के ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Ladnu, Nagaur | Sep 18, 2024 लाडनूं के तंवरा व लाडसर गांव के ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लाडनूं उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि तंवरा,लाडसर गांव के निकट पहाड़ी क्षेत्र में लगातार अवैध खनन हो रहा है। वहीं आये दिन अवैध खनन के दौरान विस्फोट किए जा रहे हैं। जिसके कारण आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है।