लाडनूं: लाडनूं पंचायत समिति सभागार में आगामी त्यौहारो को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक का हुआ आयोजन
Ladnu, Nagaur | Sep 15, 2024 लाडनूं पंचायत समिति सभागार में रविवार को आगामी त्यौहारो को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान लाडनूं उपखंड अधिकारी मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान सीएलजी सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में आगामी त्यौहारो में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।