पचदेवरा थाना क्षेत्र के भाभर केशवपुर गांव में बनी पानी की टंकी पर अज्ञात चोरों ने पुनः धावा बोला है। मंगलवार की देर रात चोर लगभग 30 मीटर सोलर पैनल की केबल, सरिया समेत अन्य सामान उठा ले गए। चोरी हुई केबल की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है। बुधवार सुबह ग्रामीणों सहित प्रधान को चोरी की जानकारी हुई।