सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार दोपहर 2:00 बजे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार 26 उपनिरीक्षकों तथा एक आरक्षी का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर विभिन्न थानों में नई तैनाती दी गई है।