गुना नगर: नानाखेड़ी में मैरिज गार्डन में खड़े ऑटो से बैटरी हुई चोरी, कैंट थाना पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर बैटरी की बरामद
गुना कैंट थाना पुलिस ने ऑटो से बैटरी चोरी का खुलासा किया है। 6 जुलाई को थाना प्रभारी ने बताया, पिपरौदा खुर्द खुर्द निवासी ऑटो चालक फरियादी कल्याण रजक ने 23 जून को नानाखेड़ी में मैरिज गार्डन में खड़े ऑटो से बैटरी चोरी की रिपोर्ट की। 4 जुलाई को आरोपी दीपक ओझा निवासी बूढ़े बालाजी को गिरफ्तार किया उसने बैटरी चोरी करना स्वीकार किया जिसके पास से बैटरी बरामद की है।