विकासनगर: वीर शहीद केसरी चंद महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष बने शुभम तोमर
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के शुभम तोमर सफल रहे, जबकि सचिव पद पर समीर ने जीत दर्ज की। सहसचिव, कोषाध्यक्ष और यूआर सदस्य पदों के विजेता भी घोषित।