बांधवगढ़: टीबी मुक्त भारत अभियान: जिले के 165 उच्च जोखिम वाले गांवों में 100 दिवसीय स्क्रीनिंग शिविर शुरू
उमरिया जिले में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी.एस. चंदेल के मार्गदर्शन और जिला क्षय अधिकारी डॉ. मुकुल तिवारी के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत जिले के 165 उच्च जोखिम वाले गांवों में लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है ।