लखीमपुर: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा के बैनर तले काला दिवस के रूप में काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित विलोबी हाल में मंगलवार को शिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग की नर्सों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अटेवा संगठन के बैनर तले एकत्रित इन कर्मचारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगें रखीं।