दरभंगा: गौ सेवा सम्मान आवाहन अभियान को लेकर दरभंगा में कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, लोगों का भी मिल रहा समर्थन
पूरे देश भर में संचालित “गौ सम्मान आवाहन अभियान” के अंतर्गत दरभंगा में भी यह अभियान , अभियान प्रमुख राजीव प्रकाश मधुकर के अध्यक्षता में सह प्रमुख राहुल कुमार शर्मा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से गौ माता की सेवा, संरक्षण एवं सम्मान के प्रति जनजागरण का कार्य निरंतर जारी है। इसको लेकर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे जानकारी दी गई।