पूसा: पूसा कृषि विश्वविद्यालय के गेट पर अनुकंपा आश्रितों का अनशन एसडीओ और डीएसपी के प्रयासों से समाप्त हुआ
समस्तीपुर जिले के पूसा कृषि विश्वविद्यालय में अनुकंपा का लाभ नहीं मिलने से नाराज दर्जनों अनुकंपा आश्रितों के द्वारा 2 दिसंबर से कृषि विश्वविद्यालय के गेट पर अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत की गई थी। अनुकंपा आश्रितों के द्वारा शनिवार शाम लगभग 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि सदर एसडीओ एवं डीएसपी के पहल पर अनशन समाप्त हो गया है।