लोहरदगा: बाबा दुखन शाह के मजार पर नगर परिषद के पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम कुमार ने की चादरपोशी, उर्स को बताया भाईचारे का प्रतीक
नगर परिषद के पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम कुमार ने मंगलवार को 99वें उर्स के मौके पर हजरत बाबा दुखन शाह के मजार पर पहुंचकर चादरपोशी की। इस दौरान उन्होंने जिले के लिए अमन चैन की दुआएं मांगी। उन्होंने उर्स के आयोजन के लिए अंजुमन का आभार जताया। बलराम कुमार ने कहा कि हज़रत बाबा दुखन शाह का उर्स भाईचारगी का प्रतीक है।