भरथना: बकेवे के हर्राजपुर गिट्टी प्लांट से सरकारी बीज के खाली बैग मिलने से मचा हड़कंप, डीएम के आदेश पर कृषि विभाग ने जांच शुरू की
बकेवर-भरथना मार्ग स्थित हर्राजपुर गिट्टी प्लांट के पास एक निजी फार्मर सीड्स कंपनी के सामने बुधवार दोपहर 4 बजे झाड़ियों में कृषि विभाग के टैग लगे सरकारी बीज के भारी मात्रा में खाली बैग मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। किसानों ने सरकारी बीज की कालाबाजारी की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।