चायल: गौसपुर गांव में घर के बाहर खड़ी कूड़ा गाड़ी की बैटरी चोरी, गांव में बढ़ी दहशत
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में गुरुवार बीती रात चोरों ने ग्राम प्रधान के घर के सामने खड़ी कूड़ा गाड़ी की चार बैटरियां चोरी कर लीं। घटना की जानकारी सुबह होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व गांव निवासी बोधे पुत्र राधेश्याम के घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा की भी चार बैटरियां चोरी हो गई थीं। लगातार हो रही चोरी!