नगीना: नगीना देहात क्षेत्र के गांव जुलाहापुरा में युवक का गोली लगा शव मिलने से फैली सनसनी
Nagina, Bijnor | Apr 29, 2026 बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे नगीना देहात क्षेत्र के गांव जुलाहापुरा में एक युवक का गोली लगा हुआ शव मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान गांव जुलाहपुरा निवासी अनुज कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।