धामपुर: नहटौर ब्लॉक परिसर में भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत में निजी स्कूलों में किताबों के नाम पर लूट-खसौट बंद कराने की मांग
गुरुवार की अपराह्न करीब 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत आयोजित हुई ।जिसमे वक्तों ने कहा कि निजी स्कूलों में किताबों के नाम पर लूट खसौट की जा रही है ।जिसको शासन प्रशासन को सख्त होकर बंद कराना चाहिए। इस मौके पर राजेंद्र सिंह विकास कुमार रोहित राणा मुनेश अहलावत आदि मौजूद रहे।