शामली: 15 वर्षीय नाबालिग पर दबाव बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप, शामली कोतवाली में की गई शिकायत
Shamli, Shamli | Jun 3, 2026 बुधवार की दोपहर 1 बजे शामली के एक मोहल्ला निवासी महिला कथित तौर पर अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी और परिवार के अन्य लोगों के साथ शामली कोतवाली पर पहुंची। महिला ने गैर पंत के एक युवक पर एक साल से बेटी पर दबाव बनाते हुए दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आवश्यक जांच पड़ताल व वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।