कुमारखंड: देवन स्थान चौक के नशेड़ी युवक ने लड़की के साथ अभद्र करने पर परिजनों ने विरोध किया तो मारपीट कर दो लोग को किया घायल
कुमारखंड थाना सीमा से सटे देवन स्थान चौक के पास शनिवार को शाम करीब पांच बजे नशेड़ी युवक ने रास्ते से गुजर रहे एक लड़की पर अभद्र भाषा बोलने पर लड़की के भाई ने विरोध किया तो लड़की के भाई और चाचा के साथ नशेड़ी युवक और उनके परिजनों ने मारपीट कर घायल कर दिया।