हुज़ूर: भोपाल में चोरी कर चेन पुलिंग से भाग रहा शातिर बदमाश आरपीएफ द्वारा पकड़ा गया
Huzur, Bhopal | Jul 28, 2025 मंगला एक्सप्रेस में मोबाइल चोरी कर भागने की कोशिश कर रहे एक शातिर चोर को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी ने पहले चोरी की, फिर अलार्म चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और फरार होने की कोशिश की,लेकिन आउटर पर तैनात आरक्षक की सतर्कता से उसका प्लान फेल हो गया। रेलवे कोर्ट ने आरोपी को दोनों मामलों में जेल और जुर्माने की सजा सुनाई है।