गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर सुबह करीब 9 बजे परसवाड़ा क्षेत्र में शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा झंडा फहराया गया। ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान हुआ और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का उत्साह दिखा।