मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर: खनन टास्क फोर्स की सख्ती, 137 ईंट भट्ठों से ₹2.19 करोड़ का जुर्माना वसूला
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछली कार्रवाई की समीक्षा करते हुए अवैध खनन और परिवहन पर सख्त रुख अपनाया गया।जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मार्च माह में अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त 44 वाहनों को जब्त कर ₹29.86 लाख जुर्माना वसूला गया और त