मेरठ: सिविल लाइन क्षेत्र में सैलून के आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़
Meerut, Meerut | Jul 8, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पॉश एरिया मोहनपुरी में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा हुआ है। सोमवार की शाम स्थानीय पार्षद के साथ क्षेत्रवासियों ने स्पा सेंटर पर धावा बोला तो अंदर शर्मसार करने वाली हालत में युवतियां और युवक पाए गए। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।