बरेली: पूरनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को पूरनपुर में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक जिला अस्पताल में भर्ती
गांव कपूरपुर रमपुरा के रहने वाले दीपक कुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसको एंबुलेंस के जरिए पीलीभीत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने के कारण उसको बरेली के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।