बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के बटलर प्लाजा में मनीपुर के ठगो ने व्यापारी को बेची लक्सरी कारें,फिर चोरी में भिजवा दिया जेल
कोतवाली थाना क्षेत्र के बटलर प्लाजा में मनीपुर राज्य के शातिर ठगो ने लक्सरी कारें दिल्ली के व्यापारी को बेच दी। बाद में चोरी का आरोप लगाकर व्यापारी को जेल करा दी। व्यापारी ने कोतवाली में ठगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। दिल्ली निवासी हरमनप्रीत सिंह कार खरीदने बेचने का व्यापार करते हैं उनका एक दफ्तर बटलर प्लाजा में है।