बरेली: किला थाना क्षेत्र के लीची बाग में ट्रांसपोर्ट दफ्तर की दराज से उडा़ए 40 हजार,चोर गिरफ्तार
किला थाना क्षेत्र के लीची बाग में एक ट्रांसपोर्ट दफ्तर से शातिर चोर ने चालीस हजार रुपये उडा़ दिए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया। किला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बारादरी माडल टाउन निवासी आकाश सूरी ट्रांसपोर्टर हैं। उनका दफ्तर किला क्षेत्र के लीचीबाग में है। पांच दिन पहले आकाश दफ्तर बंद कर घर चले गए।