जांजगीर: जिला पंचायत सभाकक्ष में ई.व्ही.एम एवं वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग कार्य का दिया गया प्रशिक्षण
जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत अपर कलेक्टर एस पी वैद्य की उपस्थिति में समयबद्धता, पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु ई.व्ही.एम एवं वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग के संबंध में प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। अपर कलेक्टर ने कहा कि ईव्हीएम एवं वीवीपैट कमिशनिंग कार्य बहुत जिम्मेदारी वाला कार्य है।