फतुहा: सिक्स लाइन पुल के उत्तरी छोर पर ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
Fatwah, Patna | Nov 22, 2025 सिक्स लेन पुल के उत्तरी छोर से पश्चिम जाने वाली मार्ग में एक ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई है। यह घटना शनिवार की सुबह करीब 8 से 9 बजे की है। चालक की पहचान रामपुर गांव निवासी दीनानाथ राय के पुत्र विपत कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बीच कोहराम मचा है।