टिमरनी: जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था पर कलेक्टर की नजर, पात्र किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश।
Timarni, Harda | Jun 23, 2026 खरीफ सीजन के मद्देनजर जिले में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को लेकर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने आज 23 जून शाम 5 बजे समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में कृषि, सहकारिता एवं मार्केटिंग फेडरेशन विभाग के अधिकारियों से उर्वरक भंडारण, उपलब्धता और वितरण की जानकारी ली गई।