दमोह: बड़ापुरा में मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Mar 30, 2026 दमोह बड़ापुरा में रविवार–सोमवार की दरमियानी रात मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू व धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घायल भरत अहिरवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार पड़ोसी आकाश आदर्श, विकास आदर्श और उनके पिता ने मिलकर हमला किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल के बयान लेकर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया।