मड़ियाहू: जमालापुर में भाजपा की बैठक, बूथ समितियों का पुनर्गठन कर चुनावी तैयारी को किया गया तेज
जौनपुर के मड़ियाहूँ तहसील क्षेत्र के जमालापुर बाजार में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे भारतीय जनता पार्टी के मड़ियाहूँ मंडल अंतर्गत जमालापुर शक्ति केंद्र पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बूथ अध्यक्षों की मौजूदगी में बूथ समितियों का पुनर्गठन और सत्यापन किया गया।