ओबरा: चोपन में ट्रक में घुसी बोलेरो, चार लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
चोपन थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस के समीप सोमवार को एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के थाना रंटोला क्षेत्र अंतर्गत ओढ़े गांव निवासी कुछ लोग वाराणसी में दर्शन-पूजन करने के बाद बोलेरो से अपने घर लौट रहे थे।