कालपी: ग्राम करमचंद्रपुर में अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर मारपीट करने के मामले में 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Mar 10, 2025 हमीरपुर निवासिनी रक्षा ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 5 मार्च को ग्राम करमचंद्रपुर में उसके पति जगमोहन समेत 4 लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट की थी और गाली गलौज कर मेरे व मेरे पुत्र को जान से मारने की धमकी दी थी, पुलिस ने 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर सोमवार सुबह करीब 10 बजे जानकारी दी है।