मंडी: देव खुडी जहल देहरी ने जाहिर की शिवरात्रि महोत्सव में हिस्सा लेने की इच्छा, देवता के कारदारों ने DC मंडी को सौंपा ज्ञापन
Mandi, Mandi | Feb 5, 2024 अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में देव खुडी जहल देहरी ने भी आने की इच्छा जाहिर की है। इसको लेकर देवता के कारदारों ने सोमवार को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन से मुलाकात की और देवता को निमंत्रण पत्र भेजने को लेकर ज्ञापन सौंपा। देवता के कारदार कमलेश कुमार ने बताया कि देवता राजाओं के शासनकाल से शिवरात्रि महोत्सव में हिस्सा लेते थे जो बाद में किन्हीं कारणों से शिवरात्रि महोत्सव में शामिल नहीं हो सके।