मंडी: अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान शहर में निकलेगी बाबा भूतनाथ की भव्य जलेब, 8 फ़रवरी से शिवलिंग पर चढ़ेगा मक्खन
Mandi, Mandi | Feb 5, 2024 मंडी शहर में अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान इस वर्ष भी बाबा भूतनाथ की भव्य जलेब निकली जाएगी। इस जलेब में हिमाचल प्रदेश के तमाम शिवालयों के अनुयायियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। यह जानकारी बाबा भूतनाथ के महंत देवानंद सरस्वती ने दी। उन्होंने कहा कि जलेब को भव्य बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।