तमाड़ 1: तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात
तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा ने ठाकुर टोला निवासी कार्तिक प्रमाणिक की पुत्री के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।