मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र में बाइक के टायर में गोली मारकर बदमाशों ने कर्मचारी से छीना कैश से भरा बैग, पुलिस तलाश में जुटी
मड़िहान थाना क्षेत्र के बेला जंगल मार्ग पर गुरुवार की रात करीब 8:00 बजे लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने वसूली कर लौट रहे दो कर्मचारियों की बाइक के टायर में गोली मार दी टायर फटने के बाद बाइक रुक गई और बदमाशों ने ढाई लाख रुपए नगदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। वही मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों का पीछा कर। कार्रवाई में जुट गई है।