खरगोन। जिले के ऊन थाना क्षेत्र के ग्राम सुरपाला बैडी में हुई महिला हत्याकांड की गुत्थी का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका संगीताबाई की हत्या उसके पति मुकेश भील ने ही की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था।