करौली: जिला कलक्टर ने नादौती में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, शांतिपूर्ण चुनाव के निर्देश
करौली पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने नादौती के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर चुनाव व्यवस्थाओं की समीक्षा की। स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।