बलरामपुर: IGRS पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही करने वाले 37 अधिकारियों को डीएम ने जारी किया नोटिस
मंगलवार 3 जून शाम 4:50 बजे सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही करने वाले 37 अधिकारियों को जिला अधिकारी पवन अग्रवाल ने कारण बताओं नोटिस जारी किया है जिलाधिकारी के द्वारा पाया गया कि आइजीआरएस पोर्टल पर संदर्भों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कोई रुचि नहीं ली जा रही है