अमरोहा: जोया कस्बे में छजली निकालने के विवाद में दंपती से हुई मारपीट, चार पर दर्ज हुआ मुकदमा
Amroha, Amroha | Jun 18, 2026 अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के जोया कस्बे में रास्ते में छज्जली निकालने का विरोध करना एक दंपती को भारी पड़ गया। विरोध करने पर पड़ोसियों ने कथित तौर पर दंपती के साथ मारपीट कर दी, जिसमें महिला घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।